Fatehpur - Tarun Mitra

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर
फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, अभियोजन की स्थिति तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला अपराध, गैंगस्टर एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों एवं विवेचकों को आपसी समन्वय बनाकर न्यायालयों में साक्ष्यों और गवाहों की प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सामाजिक वानिकी, खाद्य सुरक्षा, बाट-माप एवं जिला पूर्ति विभाग से संबंधित वादों को चिन्हित कर लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण करने पर जोर दिया।
इसके बाद जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को समन्वय बनाकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। भांग की दुकानों का औचक निरीक्षण कर केवल भांग की बिक्री सुनिश्चित कराने तथा अन्य मादक पदार्थ मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। उन्होंने आमजन से भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या सेवन की सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।