xen g protest ka effect - Tarun Mitra

जेन जी की हुंकार से सकते में सियासी दल
लखनऊ। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए काकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद स्कूलों तक के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर आ रहे हैं। कई दिनों से झारखण्ड में चल रहे छात्रों के आंदोलन की आंच ठंण्डी नहीं पड़ी कि मंगलवार को आइसा ने छात्रों की समस्याओं को लेकर 9 सितम्बर से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया। इसके अलावा आजमगढ़ में भी छात्रों ने आज उग्र प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। छात्रों का रुख देख आमआदमी पार्टी एवं किसान यूनियन ने भी युवाओं की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सत्ता पक्ष एवं भाजपा संगठन छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को हल कराने की कोशिश कर रहा है।
जेनजी के साथ ही जेन अल्फा का यूपी में आंदोालन तेज होता जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में सर्वोदल कालेज के छात्रों ने दो घंटे तक सड़क जामकर उग्र आंदोलन किया जिसे देख प्रशासन को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देना पड़ा। तब जाके छात्र अपने कालेज वापस लौटे। इसी कड़ी में मगलवार को आजमगढ़ के अजमतगढ़ ब्लााक के स्मिथ इंटर कालेज के छात्रों ने शिक्षकों की कमी एवं फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन किया तो स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया। उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर आइसा ने जेनजी राइजिंग अभियान शुरु करने का आज लखनऊ में ऐलान कर दिया।
आइसा के अध्यक्ष अदिति और सह सचिव दानिश ने कहा कि शिक्षा एवं फीस वृद्धि के खिलाफ जेनजी  महाजुटान यात्रा 9 सितंबर को इलाहाबाद से शुरू होगी। साथ ही 10 सितंबर को रायबरेली, 12 को वाराणसी, 13 को आजमगढ़, 14 को  गोरखपुर 15 को फैजाबाद, 17 को लखनऊ, तथा 18 सितंबर को यह यात्रा मेरठ पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रदेशव्यापी छात्र-युवा आंदोलन के व्यापक सवालों से जोड़ने की कोशिश है।

इसके अलावा सीजीपी के मुखिया अभिजीत दीपके ने प्राथमिक स्कूलों के अभियान आरंभ कर दिया है। वह देश भर के स्कूलों का ब्यौरा एकत्र कर रहे हैं। इसे देख सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। साथ ही सरकार एवं भाजपा संगठन तथा आरएसएस पदाधिकारी लगातार छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याआें पर चर्चा एवं निराकरण का आश्वासन दे रहे हैं। उधर स्वतंत्र यूवा आयोग बनाने की कवायद तेज हो गयी है।
वहीं विपक्षी दल इस आंदोलन को धार देने के साथ ही इसमें शामिल होकर इन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों ने इसी मुद्दे को लेकर सदन नहीं चलने दिया। सपा की छात्रसभा एवं पीडीए पंचायतों में छात्रों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों की समस्याआें को धार देने के साथ ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित कर ररहे हैं। पार्टी के अन्य नेता भी जिला स्तर पर छात्र सम्मेलन कर रहे हैं। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी छात्रों युवाओं की समस्याएं खुल कर उठाते हुए सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर आज लखनऊ में  हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए 69 हजार शिक्षकों को भर्ती  करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा जहां से दूर शाम रिहा हो गये। किसान यूनियन भी किसानों की समस्याएं उठाने की जगह सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर सरकार के खिलाफ हमलावर हो गयी है। निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन करने का ऐलान कर रही है।