Girls' schools - Tarun Mitra

सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। सीडीओ ने बालिका छात्रावास में पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ खराब लाइट और पंखों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कुछ अध्यापिकाओं द्वारा रोस्टर के अनुसार रात्रि निवास नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई। इस पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को रोस्टर के अनुसार अध्यापिकाओं का अनिवार्य रात्रि निवास सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा ज्योत्सना मल्ल और प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा स्टाफ के साथ उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान सहायक रसोइया राजकुमारी अनुपस्थित पाई गईं। सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित कर्मचारी का 18 अगस्त का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने दोनों विद्यालयों में छात्राओं की सुविधाओं, अनुशासन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।