Seminar on Girl Child Safety - Tarun Mitra

दातागंज में नशे के खिलाफ दिलाई शपथ, बालिका सुरक्षा पर हुई गोष्ठी
बदायूं। नगर पालिका दातागंज में नगर पालिका अध्यक्ष नैना गुप्ता की अध्यक्षता में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। बच्चों को नशे से बचाने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा को लेकर गोष्ठी भी हुई। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, साइबर सुरक्षा तथा वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला एवं बालिकाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर सहायता लेने की अपील की गई। महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पुनर्विवाह दंपति पुरस्कार, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की किसी भी समस्या की जानकारी हेल्पलाइन के माध्यम से दी जा सकती है। कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट और वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों के संरक्षण, कल्याण और पुनर्वास से जुड़ी जानकारी दी गई। नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वार्ड सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल, एएनएम, आशा कार्यकत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।