Heavy downpour - Tarun Mitra

प्रतापगढ़ में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित
प्रतापगढ़।जनपद में मंगलवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। खास तौर पर प्रतापगढ़ शहर में पिछले करीब एक घंटे से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरने लगा है और राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। शहर का पल्टन बाजार ,विवेक नगर, बलीपुर ,कचहरी से चौक घंटाघर की सड़क ,चौक घंटाघर से भंगवा चुंगी मार्ग, कचहरी से कटरा मेदनी गंज की ओर जाने वाली सड़क ,बाजारों और प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। यहां तक कि अनेक मोहल्लों में नालियां चोक हो जाने के कारण घरों में पानी घुस गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। तेज बारिश के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए।
बारिश ने उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी है। वहीं किसानों के लिए यह बारिश काफी राहत देने वाली मानी जा रही है। खेतों में खड़ी फसलों को बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद है।
मौसम संबंधी पूर्वानुमानों में भी प्रतापगढ़ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
शहर में तेज बारिश को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने तथा जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी से आवागमन करने की अपील की गई है।