Sadhu Disguise - Tarun Mitra

औरैया में साधु के वेश में टप्पेबाजी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना सहायल पुलिस ने साधु के वेश में ग्रामीणों को झांसे में लेकर आभूषण ठगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर टप्पेबाजी का खुलासा मंगलवार को किया है। आरोपितों के कब्जे से कानों के टॉप्स समेत पीली धातु के आभूषण, मूर्तियां और ताबीज बरामद किए हैं।

ग्राम बर्रू फफूंद निवासी सुधा ने 16 अगस्त को थाना सहायल में तहरीर दी थी। आरोप था कि साधु के वेश में आए दो लोगों ने झांसे में लेकर उनके कानों के टॉप्स उतरवाये और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 17 अगस्त को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना पर पुलिस ने थाना दिबियापुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से आगे बिजलीघर के पास कानपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। करीब 6:40 बजे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मीरजापुर के ग्राम निगातपुर निवासी टमाटर और फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे गांव-देहात में भिक्षा मांगने के बहाने जाते थे। वहां भोले-भाले ग्रामीणों और महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर व भ्रमित कर उनके पहने हुए आभूषण तथा घर में रखी कीमती वस्तुएं छलपूर्वक हासिल कर लेते थे। इसके बाद चोरी के सामान को आसपास के बाजारों में बेचकर मिली रकम आपस में बांटकर खर्च करते थे। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।