Madapharpur Market - Tarun Mitra

प्रतापगढ़ में जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कोहंडौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर आपसी विवाद में जीजा ने अपने साले को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार लगभग 12 बजे पारिवारिक विवाद में जीजा ने अपने साले देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान जीजा कपिल यादव निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपित पूर्व सैनिक बताया जा रहा है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर काम करता है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते एक दिन पहले 17 अगस्त को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर ले आया था। बताते हैं कि इसी बात से नाराज कपिल यादव मंगलवार को मदाफरपुर बाजार पहुंचा और बातचीत के दौरान साले देवेन्द्र यादव को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपित कपिल यादव मौके से भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपित की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत जीजा द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर साले की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के संबंध में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।