Female Sub Inspector - Tarun Mitra

दिन में खाकी, सोशल मीडिया पर अलग अंदाज, वीडियो वायरल होने पर महिला दरोगा निलंबित
मेरठ। खाकी वर्दी में पुलिस की ड्यूटी और सोशल मीडिया पर अलग अंदाज—मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर अनु इन दिनों इसी वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि महिला दरोगा सोशल मीडिया पर लाइव आती थीं और वीडियो के दौरान क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा भी प्रदर्शित करती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें स्विमिंग पूल में शूट किया गया वीडियो शामिल है।महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। मेरठ में उनकी पहली तैनाती रोहटा थाने में हुई थी। सौरभ हत्याकांड के दौरान वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं। इसी मामले में आरोपी मुस्कान की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में भी अनु शामिल थीं।बाद में उनका तबादला एसएसपी कार्यालय कर दिया गया था।

वीडियो वायरल होते ही विभाग में मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर महिला दरोगा से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल वीडियो को लेकर विभागीय जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।