200-year-old three-storey - Tarun Mitra

कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत
मलबे में दबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

कोलकाता। लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान थाना क्षेत्र के मालापाड़ा इलाके में करीब दो सौ साल पुराने तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मकान के अंदर कई लोग फंस गए। पुलिस और बचाव दल ने करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मलबे की चपेट में आने से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला उर्मिला साहू की मौत हो गई।

घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे 31, ब्रजदुलाल स्ट्रीट स्थित पुराने मकान में हुई। बताया जा रहा है कि मकान सोमवार सुबह से ही धीरे-धीरे कमजोर होकर टूट रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त उर्मिला साहू मकान के पीछे की ओर थीं। अचानक ईंट और मकान का मलबा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।

मकान का हिस्सा गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जोड़ाबागान थाना पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए भी तलाशी अभियान चलाया गया कि मलबे के नीचे कोई और व्यक्ति फंसा न हो।

लगातार बारिश के बीच इस पुराने मकान के ढहने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान काफी पुराना था और पहले से ही उसकी हालत खराब थी। घटना ने कोलकाता में जर्जर और पुराने मकानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जोड़ाबागान इलाके में पुराने मकान के गिरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जून महीने में भी इसी इलाके में एक पुराना दो मंजिला मकान का हिस्सा ढह गया था। उस समय जोड़ाबागान थाना क्षेत्र के 24, काशीनाथ दत्त स्ट्रीट स्थित मकान में एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोग फंस गए थे। उन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

अब मंगलवार तड़के लगातार बारिश के बीच एक बार फिर जोड़ाबागान में पुराने मकान का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। उर्मिला साहू की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मकान की स्थिति तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।