chansi - Tarun Mitra

आज फिर महंगा हुआ सोना
सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने की कीमत 1,56,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, सोमवार को चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

डॉलर कमजोर होने से सोने की कीमतों को मिला सपोर्ट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ''सोमवार को सोने में तेजी आई। इसे कमजोर डॉलर और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त मौद्रिक नीति अपनाने की उम्मीदों में कमी का समर्थन मिला।'' उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिकी महंगाई के सामान्य आंकड़े, साथ ही रोजगार और खुदरा बिक्री के कमजोर आंकड़ों ने मौद्रिक नीति को और सख्त करने की उम्मीदों को कम कर दिया और डॉलर पर दबाव बनाए रखा, जिससे कीमती धातुओं की मांग में सुधार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बढ़े सोने और चांदी के दाम
ये सुधार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी देखा गया, जहां हाजिर सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 4,397.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 65.58 डॉलर प्रति औंस हो गई। मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड, प्रवीण सिंह ने कहा, ''हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,398 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और डॉलर की कमजोरी और तेल की कीमतों के सीमित रहने के कारण इसके सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है।'' हालांकि, भू-राजनीतिक हालात पर भी नजरें बनी हुई हैं।

ईरान पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप
प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2018 से पहले ही 2,200 प्रतिबंध लागू हैं, जिनमें ईरान के बंदरगाहों की लगातार नाकेबंदी भी शामिल है। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार में शामिल लोग इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की एफओएमसी बैठक के ब्योरे पर नजर रखेंगे, ताकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर दृष्टिकोण और सर्राफा की कीमतों की अगली दिशा के बारे में और संकेत मिल सकें।