sangathan - Tarun Mitra

नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार
नई दिल्ली: बीजेपी में संगठन के अंदर बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई टीम मिल गई है। आज बीजेपी ने कई नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है।
इस लिस्ट में पीयूष गोयल का भी नाम है जिन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने अपने अगले मिशन के लिए नितिन नवीन की टीम तैयार कर दी है। 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी और उनकी सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में होने वाली है क्योंकि 2027 में यूपी समेत 7 राज्यों में चुनाव होने हैं।

बीजेपी की नई टीम से जुड़े प्रमुख बिंदु
राष्ट्रीय टीम बनाने में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मिला प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग
नई टीम में निरंतरता के साथ परिवर्तन का संतुलन
40 से कम उम्र के 6 सदस्य, 40 से 49 की उम्र के 15 सदस्य और 50 से 59 के 21 सदस्य को राष्ट्रीय टीम में स्थान
2029 के चुनाव की जरूरतों को ध्यान में रखकर टीम का गठन

वसुंधरा राजे सिंधिया- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  तीरथ सिंह रावत- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रेखा वर्मा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मनप्रीत सिंह बादल- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  भारती प्रवीण पवार- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
प्रो. तारिक मंसूर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  लाल सिंह आर्य- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  स्मृति ईरानी- राष्ट्रीय महामंत्री  संजय भाटिया- राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल- राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी- राष्ट्रीय महामंत्री  विनोद तावड़े- राष्ट्रीय महामंत्री विप्लव देव- राष्ट्रीय महामंत्री  बी. एल. संतोष- राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)  संदीप- राष्ट्रीय महामंत्री  सतीश पूनिया, राष्ट्रीय महामंत्री  डॉ. हेमांग जोशी- मोर्चा अध्यक्ष  रूप कुमारी चौधरी- महिला मोर्चा अध्यक्ष  दीपक मह्सके, आईटी सेल के चीफ
तरुण चुघ- राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
नितिन नवीन की नई टीम का 3 बड़े चैलेंज से होगा सामना
पहला चैलेंज 2027 का है। 2027 में यूपी समेत 7 राज्यों में चुनाव हैं।
दूसरा चैलेंज 2028 का है। 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना समेत 9 राज्यों में चुनाव हैं।
तीसरा चैलेंज 2029 का होगा। 2029 में लोकसभा चुनाव है।
नितिन नवीन और उनकी नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश का चुनाव है। बीजेपी अध्यक्ष के सामने ये बड़ा टारगेट है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी की सीटें घटी थीं, उसके बाद विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन उसे कैसे कवर करते हैं, इस पर सबकी नजर होगी। इसके अलावा उत्तराखंड,गोवा, गुजरात, मणिपुर में बीजेपी को जीत दोहरानी होगी। वहीं पंजाब और हिमाचल के लिए भी नई टीम नई रणनीति पर काम करेगी।

नितिन नवीन की टीम में 3 पूर्व सीएम भी शामिल हैं। ऐसे में टीम को एक लंबे राजनीतिक अनुभव वाले नेता भी मिलेंगे।

आने वाले समय में कब कहां पर हो सकते हैं चुनाव?
राज्य     संभावित चुनाव     अभी किसकी सरकार?
उत्तर प्रदेश     फरवरी–मार्च     बीजेपी
उत्तराखंड      फरवरी–मार्च    बीजेपी
पंजाब     फरवरी–मार्च    AAP
गोवा    फरवरी–मार्च    बीजेपी
मणिपुर    फरवरी–मार्च    गठबंधन (NDA)
हिमाचल प्रदेश    नवंबर–दिसंबर    कांग्रेस
गुजरात    नवंबर–दिसंबर    बीजेपी
बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा किन 7 स्तरों पर काम करता है?

बीजेपी
राष्ट्रीय स्तर (National Level): पार्टी की शीर्ष इकाई है, जो पूरे देश के लिए नीतियां और चुनावी फैसले तय करती है।
प्रदेश स्तर (State Level): राज्य इकाई है, जो राष्ट्रीय रणनीतियों को राज्यों में लागू करने और राज्य चुनावों की कमान संभालती है।
क्षेत्रीय स्तर (Regional Level): बड़े राज्यों में कई जिलों के बीच बेहतर तालमेल और निगरानी के लिए बने जोन।
जिला स्तर (District Level): जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन और अभियानों का संचालन करने वाली इकाई।
मंडल स्तर (Mandal Level): कुछ पंचायतों या शहरी वार्डों को मिलाकर बना ब्लॉक स्तर, जो स्थानीय जनता से सीधा संवाद रखता है।
शक्ति केंद्र (Cluster Level): 3 से 6 पोलिंग बूथों का समूह, जो मंडल और बूथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाता है।
स्थानीय व बूथ स्तर (Grassroots Level): संगठन की सबसे बुनियादी इकाई (बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुख), जो सीधे मतदाताओं से संपर्क बनाए रखती है।
ये भी पढ़ें-