rusi - Tarun Mitra

नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है?
बालों की सेहत: आजकल सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर बालों की सेहत के लिए प्याज या नींबू जैसे घरेलू नुस्खे कितने असरदार हैं। एमडी-डर्मेटोलॉजी डॉक्टर आंचल पंथ ने इस बारे में जरूरी जानकारी साझा की है और बताया है कि नींबू और प्याज जैसे घरेलू नुस्खे बालों पर कितना असर डाल सकते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में बताया है

क्या नींबू डैंड्रफ में फायदेमंद है?
डॉक्टर आंचल कहती हैं अक्सर लोग डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बालों में नींबू के इस्तेमाल से स्कैल्प में जलन हो सकती है और यह स्कैल्प का तेल कम कर सकता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल स्कैल्प को और भी कमजोर कर देता हो। तो, अगर आपके बालों में डैंड्रफ की परेशानी है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप केटोकोनाज़ोल, जिंक पाइरिथियोन, सेलेनियम सल्फाइड जैसे इंग्रीडिएंट्स वाले एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें न कि नींबू का

बालों की ग्रोथ के लिए क्या प्याज़ का इस्तेमाल सही है?
प्याज के रस का इस्तेमाल बालों की सेहत के लिए सबसे ज्यादा किए जाने वाले घरेलू नुस्खों में से एक है। सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ और हेयर फॉल कम करने के लिए प्याज के रस से लेकर इसके तेल तक के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। लेकिन सामान्य हेयर फॉल या पैटर्न हेयर लॉस की स्थिति में प्याज का रस बालों की ग्रोथ में खास भूमिका नहीं निभाता। प्याज में मौजूद सल्फर बालों के सल्फाइड बॉन्ड को मजबूत करने में मदद करता है, ऐसा दावा भी वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है।अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है, तो इसकी असली वजह का पता लगाकर उसका इलाज करना ज़्यादा बेहतर होगा।

यानी, अगर आपको लगातार बाल झड़ने की समस्या हो रही है, या बालों में बहुत ज़्यादा रुसी है तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय उसके कारण का पता लगाकर इलाज कराना ज्यादा बेहतर है।