Live broadcast - Tarun Mitra

उचित दर विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है। सोमवार को लोकभवन, लखनऊ से नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद में डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सांई आश्रित शाखमुरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा उचित दर विक्रेताओं मौजूदगी में किया गया। सरकार का उद्देश्य उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाना है।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो, अच्छा होगा, आज नहीं तो कल जरूर होगा। सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयासों का परिणाम ही है कि आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके सम्मान एवं हितों को बढ़ाने का कार्य किया है। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के महत्वपूर्ण अंग हैं और सरकार की योजनाओं एवं आवश्यक वस्तुओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज समय से खाद्यान्न का वितरण होने के कारण उचित दर विक्रेताओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों तक बहुत कम पहुंचती हैं। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं से इसी प्रकार ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उचित दर विक्रेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में उचित दर विक्रेताओं की स्थिति बेहद कठिन एवं चुनौतीपूर्ण रही। वर्तमान सरकार ने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं तथा उनके लाभांश में वृद्धि की है। इससे उचित दर विक्रेताओं का सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं से पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आह्वान किया। शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि उचित दर विक्रेता गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। गरीब की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वह केवल गरीब होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जरूरतमंदों तक दो-दो बार राशन पहुंचाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आज देश की तस्वीर और तकदीर बदल रही है तथा लाभार्थी देश के किसी भी कोने से राशन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों की चिंता कर रही है।

उचित दर विक्रेताओं के प्रतिनिधियों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। जनप्रतिनिधियों ने उचित दर विक्रेताओं को सम्मानित किया। डीएम ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेन्द्र शाक्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेन्द्र राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा उदयवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया।