Zelenskyy claims - Tarun Mitra

जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में 437 नागरिक मारे गए, जबकि 2,610 घायल
जेलेंस्की ने यूएन रिपोर्ट का दिया हवाला

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक रिपोर्ट के हवाले से देश को पहुंचे नुकसान के बारे में बताया है। उनके अनुसार, जुलाई में हुए रूसी हमलों में यूक्रेन में 437 नागरिक मारे गए और 2,610 घायल हुए। उन्होंने कहा कि मई 2022 के बाद यह एक महीने में नागरिकों के हताहत होने का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जेलेंस्की ने कहा, " जुलाई में 17 बच्चों की मौत हुई, जबकि 166 अन्य घायल हुए। अप्रैल 2022 के बाद किसी एक महीने में बच्चों के हताहत होने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।" उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों की ओर पूरी दुनिया को ध्यान देना चाहिए। जेलेंस्की ने नागरिकों की मौत के लिए सीधे तौर पर रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल, ड्रोन और बम हमलों को तेज किया जा रहा है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि जुलाई में लंबी दूरी के हथियारों से किए गए हमलों में कुल नागरिक हताहतों में 38 प्रतिशत मामले सामने आए। उन्होंने इसे नागरिक आबादी के खिलाफ सुनियोजित पैटर्न का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसे हमलों का दस्तावेजीकरण और जांच की जानी चाहिए।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमलों के लिए जिम्मेदार प्रत्येक कमांडर और अधिकारी को यह समझना चाहिए कि उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से केवल चिंता जताने के बजाय ठोस कदम उठाने की अपील की। जेलेंस्की के अनुसार, "रूस पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने, यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमता मजबूत करने और मास्को पर ऐसा दबाव बनाने की जरूरत है, जिससे उसकी रणनीतिक गणनाएं बदलें।"

उन्होंने कहा कि जवाबदेही ऐसी होनी चाहिए जिससे रूस बच न सके। जेलेंस्की ने कहा कि अधिक यूक्रेनी नागरिकों की हत्या से रूस को न तो युद्धक्षेत्र में अपनी स्थिति बेहतर करने में मदद मिलेगी और न ही बातचीत की मेज पर उसका पक्ष मजबूत होगा।