Flag Insult - Tarun Mitra

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में तिरंगे का अपमान, जमीन पर पड़े मिले राष्ट्रीय ध्वज
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले आरडब्ल्यूए के सचिव की ओर से पूरे गुलमोहर एनक्लेव और सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे। लेकिन 17 अगस्त तक कई स्थानों पर तिरंगे हटाए नहीं गए और कुछ तिरंगे जमीन पर गिरे तथा अव्यवस्थित हालत में दिखाई दिए।

सोसायटी में लगे तिरंगों की उचित देखरेख और स्वतंत्रता दिवस के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक हटाने की व्यवस्था नहीं किए जाने से निवासियों में नाराजगी है। सामने आई तस्वीरों में एक राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे स्थान पर तिरंगा पौधे की जाली में उलझा हुआ नजर आ रहा है।

इस मामले को लेकर गुलमोहर एनक्लेव निवासी गौरव बंसल ने जिलाधिकारी और कमिश्नर को पत्र भेजकर आरडब्ल्यूए सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरव बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उसके साथ इस प्रकार की लापरवाही गंभीर विषय है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सोसायटी निवासी दिनेश सिंह ने भी इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बहुत गलत है। उन्होंने बताया कि सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर बार-बार संदेश डालकर तिरंगों को सम्मानपूर्वक हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद समय रहते उन्हें नहीं हटवाया गया।

निवासियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाना देशभक्ति और सम्मान की भावना को दर्शाता है, लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद तिरंगों को निर्धारित सम्मानजनक तरीके से हटाना भी उतना ही जरूरी है। जमीन पर तिरंगे पड़े मिलना राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

गौरव बंसल ने जिलाधिकारी और कमिश्नर से मामले का संज्ञान लेकर आरडब्ल्यूए सचिव की जिम्मेदारी तय करने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।