Varanasi police - Tarun Mitra

ऑपरेशन वज्रपात से अपराधियों पर बड़ा प्रहार: वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने 554 सोशल मीडिया अकाउंट किए बंद
लखनऊ।वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने अपराधियों के डिजिटल और भौतिक नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसका नाम “ऑपरेशन वज्रपात” रखा गया है। यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण  के निर्देशन में चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य संगठित अपराध, गैंग संस्कृति और सोशल मीडिया के जरिए फैल रहे अपराधी प्रभाव को खत्म करना है। इस अभियान के तहत पुलिस ने वाराणसी परिक्षेत्र के तीन जिलों—जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली—में व्यापक सर्वे और विश्लेषण किया।

जांच में कुल 165 गैंगों के लगभग 1080 सदस्यों की पहचान की गई, जो विभिन्न तरीकों से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और समाज में डर फैलाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी चिन्हित लोगों का विस्तृत डोजियर तैयार किया, जिसमें उनके आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग से संबंध, सोशल मीडिया गतिविधियां और समाज पर उनके प्रभाव का विश्लेषण शामिल किया गया।

अभियान के दौरान “ग्रेडेड लीगल एक्शन” की रणनीति अपनाई गई, जिसके तहत चेतावनी, निवारक कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करना, हिस्ट्रीशीट खोलना, गुंडा नियंत्रण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। डिजिटल मोर्चे पर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय निगरानी की और ऐसे अकाउंट्स की पहचान की जो अपराधियों का महिमामंडन कर रहे थे या गैंग गतिविधियों का प्रचार कर रहे थे।

तकनीकी समन्वय के बाद कुल 554 आपत्तिजनक सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को हटाया गया, जिनमें जौनपुर के 192, गाजीपुर के 250 और चंदौली के 112 अकाउंट शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन अकाउंट्स के जरिए अपराधी धमकी, रंगदारी और गैंग प्रभाव बढ़ाने का काम कर रहे थे। इन प्रोफाइल्स को हटाए जाने से उनके डिजिटल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि यदि कोई पीड़ित डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं कर पाता, तो पुलिस स्वयं संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करे। इसके साथ ही सभी चिन्हित अपराधियों की लगातार निगरानी और समीक्षा भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि “ऑपरेशन वज्रपात” एक सतत अभियान है, जिसका उद्देश्य अपराधियों के पूरे इकोसिस्टम—भौतिक, आर्थिक, सामाजिक और डिजिटल—को एक साथ निष्प्रभावी करना है। इसके जरिए साफ संदेश दिया गया है कि अपराधियों को न तो जमीन पर और न ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई सुरक्षित जगह दी जाएगी।