WUR - Tarun Mitra

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 322वां स्थान किया प्राप्त
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अपनी स्थिति पहले से और बेहतर की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इस बार डीयू ने वैश्विक स्तर पर 322वीं ग्लोबल रैंक हासिल की है, जबकि पिछले वर्ष, रैंकिंग में डीयू 328वें स्थान पर था।

कुलपति ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालयों में डीयू पहले स्थान पर है और देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में डीयू का 7वां स्थान रहा है, इससे देश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में डीयू की जगह और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स के ताजा संस्करण में दुनिया भर के 8,808 संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है, जिसमें 106 देशों और क्षेत्रों के 1,504 विश्वविद्यालयों को रैंकिंग में स्थान मिला है।

योगेश सिंह ने बताया कि इस रैंकिंग में शामिल किए गए 52 भारतीय संस्थानों में दिल्ली विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में सुधार हमारे फैकल्टी सदस्यों, छात्रों, रिसर्चर्स, स्टाफ, पूर्व छात्रों और विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों की लगन और सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर डीयू की बढ़ती पहचान और भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में डीयू की जगह, एकेडमिक इकोसिस्टम की मजबूती और टीचिंग, रिसर्च, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और सामाजिक जुड़ाव में बेहतरीन काम करने के संकल्प को दिखाती है। उन्होंने कहा कि डीयू की गुणवत्ता, असर और ग्लोबल पहचान को और बेहतर बनाने पर ध्यान देते रहेंगे।

कुलपति ने कहा कि डीयू आगे भी उच्च स्तरीय शिक्षा को आगे बढ़ाने और देश के निर्माण में अपना सार्थक योगदान देता रहेगा।