AVOIDE - Tarun Mitra

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया
रायबरेली । उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में गुरुवार को रेलवे लाइन पर एक ट्रैक्टर फंस गया। हालांकि रेलवे कर्मियों की सक्रियता से प्रयागराज की ओर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस (14242) को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया गया और बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अब पूरे मामले की जांच कर रहा है।

गुरुवार को दरियापुर स्टेशन के 23 सी रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर क्रॉस कर रहा था। उसी समय प्रयागराज के लिए जा रही नौचंदी एक्सप्रेस(14242) भी आ रही थी, जिससे गेट को बंद करना पड़ा लेकिन ट्रैक्टर चालक जबरिया क्रास करने के चक्कर क्रांसिंग पर आकर फंस गया। हालांकि इसकी सूचना गेट मैन राजेश ने दरियापुर स्टेशन मास्टर को दी और खुद लाल झंडी लेकर रेलवे लाइन के पास खड़ा हो गया। लोको पायलट ने कुछ दूरी पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। काफ़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को बाहर किया गया। तब नौचंदी एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे कर्मियों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।

दरियापुर स्टेशन अधीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि गेटमैन द्वारा पहले सूचना दी गई थी कि रेलवे फाटक पर कोई वाहन फंसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की गई तो वीडियो फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक के बीच फंसी दिखाई दी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।---------