JA - Tarun Mitra

जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त
उरई । उत्तर प्रदेश के जालाैन में उरई नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात बाइकों को सीज किया है। वहीं तीन बुलेट बाइकों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन तथा सीओ सिटी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा देर रात तक स्टेशन रोड क्षेत्र में पैदल गश्त एवं विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों की जांच की, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जांच में कुल सात बाइक बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ संचालित होती पाई गईं। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त तीन बुलेट बाइकों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसरों को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को असुविधा होती है तथा ध्वनि प्रदूषण फैलता है।

उरई कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाएं तथा अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।