Sugam Darshan Yojana - Tarun Mitra

यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत पांच प्रमुख वीकेंड धार्मिक टूर पैकेजों को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब श्रद्धालु प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अपनी सुविधा के अनुसार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

यूपीएसटीडीसी द्वारा संचालित ‘सुगम दर्शन’ योजना के अंतर्गत लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के लिए नियमित टूर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं प्रयागराज से अयोध्या, चित्रकूट और विंध्याचल धाम के लिए भी विशेष धार्मिक यात्राएं संचालित होंगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार इन सेवाओं का लाभ इसी सप्ताहांत से श्रद्धालुओं को मिलने लगेगा।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों तक आम लोगों की पहुंच को आसान बनाना और धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करना है। इसके साथ ही स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

आसान होगी बुकिंग प्रक्रिया

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा की बुकिंग प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। इच्छुक यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी सीट आरक्षित करा सकेंगे। इसके लिए यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित पर्यटन कार्यालयों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आरामदायक वाहनों से होगी यात्रा

यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक और आरामदायक अर्बेनिया ट्रैवलर वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पैकेज का किराया मात्र 1000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जिससे आम लोगों के लिए भी धार्मिक यात्रा सुलभ हो सके।

वरिष्ठ नागरिकों और समूहों को मिलेगी छूट

योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रियायतें प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। इससे परिवारों, धार्मिक संगठनों और समूह यात्राओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यूपीएसटीडीसी का मानना है कि यह पहल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी। अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक नियमित और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें और इस सुविधा का लाभ उठाकर प्रदेश के प्रमुख आस्था स्थलों के दर्शन करें।