Shimla opium cultivation - Tarun Mitra

शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज
शिमला। शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों का भंडाफोड़ करते हुए कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। दोनों मामले एक ही दिन सामने आए, जहां गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

मामले के अनुसार 17 जून को थाना चिडग़ांव की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान सेब के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए गए 1,570 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इन पौधों पर अफीम के पॉड भी लगे हुए थे। पुलिस ने नियमानुसार कुछ पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लेकर सील किया, जबकि बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में थाना चिडग़ांव में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे अभियोग संख्या 56/2026 के रूप में दर्ज किया है।

पहले मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती से जुड़ी एक और गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ दूसरे स्थान पर भी तलाशी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान एक सेब के बगीचे में खसरा नंबर 702 की भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए 2,021 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इन पौधों पर भी पॉड लगे हुए थे। पुलिस ने यहां से भी कुछ पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लेकर सील किया और शेष पौधों को नियमानुसार नष्ट कर दिया। इस संबंध में थाना चिडग़ांव में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने गुरूवार को बताया कि दोनों मामलों में कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खेतों में अफीम की खेती किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच थाना चिडग़ांव पुलिस कर रही है।