Election Commission of India Organizes Massive ‘SVEEP’ Public Outreach Program in Howrah - Tarun Mitra

भारत निर्वाचन आयोग का हावड़ा में विशाल ‘स्वीप’ जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हावड़ा में एक विशाल व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप-एसवीईईपी) जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के कार्यालयों के समन्वय से हो रहा है।

निर्वाचन आयोग ने बंगाल के साथ-साथ असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर स्वीप गतिविधियों को तेज कर दिया है। यह अभियान "चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व" विषय पर आधारित है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र के इस उत्सव को शांतिपूर्ण और आनंदमय बनाना है।

अभियान की शुरुआत हावड़ा में साइक्लोथॉन से हुई। सुबह 7:00 बजे हावड़ा ब्रिज चेक पोस्ट से शुरू हुई इस रैली को रेल संग्रहालय होते हुए रामकृष्णपुर फेरी घाट तक ले जाया गया। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्रों, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के समापन पर लोकगीतों, नृत्य और नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया गया। साथ ही, 'मतदाता जागरूकता नौका सेवा' जैसे अभिनव प्रयोगों की भी शुरुआत की गई।

युवाओं और पहली बार के मतदाताओं को जोड़ने के लिए आयोग ने एनिमेटेड पात्र छोटा भीम और चुटकी को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया। इन पात्रों ने खेल-खेल में मतदाताओं को जागरूक रहने और वोट डालने का संदेश दिया।

निर्वाचन आयोग इस बार मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों पर जोर दे रहा है। इनमें ईसीआईएनईटी ऐप और बेहतर मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण करना, चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग सुनिश्चित करना और मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल जमा करने की सुविधा करना शामिल है।