उत्तर प्रदेश - Tarun Mitra

बांदा में एक साधू समेत पांच लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम, सभी की माैत
बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान आत्महत्या की पांच दर्दनाक घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कहीं पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई, तो कहीं मोबाइल खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने जान दे दी।

एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, जबकि एक साधु और एक अन्य युवक ने भी फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सभी मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी लक्ष्मी रैकवार (45) पुत्र कल्लू रैकवार ने गुरुवार रात कमरे के अंदर छत के छल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

शुक्रवार सुबह भतीजी महक चाय देने पहुंची तो शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई राकेश ने बताया कि लक्ष्मी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था।

करीब ढाई महीने पहले पत्नी मिथिला उससे विवाद के बाद मायके पन्ना चली गई थी। गुरुवार रात पत्नी से फोन पर कहासुनी होने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गया है।

मां से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर
अतर्रा थाना क्षेत्र के भगवत नगर निवासी अजय (25) पुत्र बाबूलाल ने गुरुवार दोपहर सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता ने बताया कि अजय कार की चाबी मांग रहा था, लेकिन उसकी मां ने चाबी देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

30 हजार रुपये न मिलने पर युवक ने दी जान
अतर्रा थाना क्षेत्र के भवानीगंज निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू (35) पुत्र अनोखेलाल ने कमरे के अंदर पंखे के हुक में अंगोछा बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।

परिजनों के अनुसार पिंटू अपनी दादी कृष्णा से मोबाइल खरीदने के लिए 30 हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न मिलने से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। पड़ोसी फूफा मोहनलाल ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और नशे का आदी था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

साधु ने शीशम के पेड़ से लटककर दी जान
मर्का कस्बा निवासी अयोध्या प्रसाद (60) पुत्र शिवभवन, जो मुड़िया देव बाबा स्थान में साधु के रूप में रहते थे, ने गुरुवार रात घर के आंगन में लगे शीशम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली।

सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र गंगासागर ने बताया कि उनके पिता करीब ढाई वर्ष से साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे और घर आते-जाते रहते थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमा, चार पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं।

फोन पर बातचीत के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
अतर्रा थाना क्षेत्र के चिमनीपुरवा मजरा निवासी रोशन वर्मा पुत्र रामलखन वर्मा ने शुक्रवार दोपहर घर के अंदर धन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने बताया कि रोशन स्नातक तक शिक्षित था और मजदूरी करता था। उसके पिता और दो बड़े भाई मुम्बई में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह वह रिश्तेदारी से निमंत्रण करके लौटा था।

भाभी के अनुसार घटना से पहले वह किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां तिजनिया का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

‘कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना’ बयान पर यूपी में विवाद
बरेली जिले के बहेड़ी में 'महात्मा गांधी मेमोरियल इंटरकॉलेज' के शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार की एक कविता ने यूपी की सियासी गलियारों में बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले शिक्षक रजनीश ने इंटरकॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को "कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान के दीप जलाना" कविता सुनाई थी. जिसके बाद डॉ. रजनीश गंगवार खिलाफ FIR हो गयी। इसी मामले को लेकर अब विपक्ष उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर।

शिक्षक  डॉ. रजनीश गंगवार पर हुआ मुकदमा

शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार की कविता सुनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक एक धार्मिक संगठन ने उनपर FIR करवाई है। यह मामला BNS की धारा 353-2 के तहत दर्ज हुआ है। इस धारा के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है जिससे अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी या नफरत फैल सकती है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है।

महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष ने कराया मुकदमा

महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने आरोप लगाया कि अध्यापक ने सनातन धर्म की आस्था को ठेंस पहुंचाने वाली कविता सुनाई. इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं. उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। शिक्षक पर मुकदमा होने के बाद से यह मामला अब तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है।

अखिलेश यादव ने शिक्षक का किया समर्थन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुद इस मामले में दखल देते हुए डॉ. गंगवार का समर्थन किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर डॉ. रजनीश का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि जो मानवता के मार्ग पर ले जाए वही सबसे बड़ा धर्म है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1945089225289765004

नगीना सांसद ने शिक्षक के समर्थन में किया ट्वीट

नगीना सांसद व भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने भी बरेली के शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार का समर्थन करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड की है। चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के तथाकथित रामराज्य में अब शिक्षा के पक्ष में बोलना भी अपराध बना दिया गया है। "अगर एक शिक्षक यह कहे कि 'ज्ञान का दीप जलाओ' और 'कांवड़ से एसपी-डीएम नहीं बनते', तो उस पर मुख्यमंत्री योगी जी की पुलिस FIR दर्ज कर देती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(A)(ज) में स्पष्ट रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद तथा अन्वेषण एवं सुधार की भावना का विकास करने की बात कही गई है। धर्म की आड़ में शिक्षा, विवेक, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। समाज को शिक्षित करना अपराध नहीं, बल्कि सबसे बड़ा ‘शिक्षक धर्म’ है।

यह है पूरा मामला

डॉ. रजनीश गंगवार ने कॉलेज की प्रार्थना सभा में छात्रों के सामने एक कविता सुनाई थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान के दीप जलाना, कांवड़ ले जाकर कोई एसपी-डीएम नहीं बना है मानवता की सेवा करके सच्चे मानव बन जाना, शिक्षा है जग-जग की जननी, उसका दूध पियो तुम, सद् कर्मों का रहस्य बड़ा है, उसका रूप गुनो तुम'.

शिक्षक के मुताबिक कविता के माध्यम से छात्रों को सत्कर्म, शिक्षा, मानवता और विवेक का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी गई थी। इस कविता के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और बहेड़ी थाना क्षेत्र में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

कभी रामलला का दर्शन करने नहीं आया कोई प्रधानमंत्री-संजय निषाद
सुलतानपुर। योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद आज सुल्तानपुर पहुंचे। यहां जिला पंचायत में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना उस पर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि कभी कोई प्रधानमंत्री मस्जिद जाता था, कभी मौलाना के पास जाता था। लेकिन कभी कोई प्रधानमंत्री रामलला के दर्शन करने नहीं आया। न तो उसके बारे में सोचा।

मंत्री संजय प्रसाद यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो आजादी के 75 साल हो गये हैं लेकिन हमारे निषादों को आजादी तब मिली जब मोदी निषादों के घर गये। इससे पहले किसी प्रधानमंत्री ने हमारे समुदाय की तरफ, हमारे धर्म की तरफ नहीं देखा। त्रेता में जैसे दोनों आये और उन्होंने रावणराज खत्म किया उसी तरह से आज ईश्वर की प्रेरणा से ऐसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिले हैं जो विरासत को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मछुवारों का इतिहास लगभग खत्म हो गया था। रे, ते, से बुलाया जाता था। जिस समुदाय का मैं नेतृत्व कर रहा था उस समुदाय के लोगो के लिए हमें सेवा का अवसर मिला। इस सेवा में आज प्रधानमंत्री योजना के माध्यम से इन मछुवारों को मैने 60 प्रतिशत सब्सिडी दी। फ्री का बीमा है, किसान क्रेडिट कार्ड है और भी बहुत सी योजना है जिनका लाभ इनको मिलेगा। जिन भी मछुवारे भाइयों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होगा उनका 5 लाख तक का इलाज हम मछुआ समाज कल्याण कोष से देंगे। आज इनके लिय मैरिज हाल है। इनके बच्चों के लिए फ्री की शिक्षा है। इनकी कोचिंग की व्यवस्था हो गई है। इनके स्किल डेवलपमेंट के लिए हर साल 50 लाख का खर्च कर रहे है।