25th-meeting-of-varanasi-central-regional-council-will-be-chaired - Tarun Mitra

वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सदारत में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव भी भाग लेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और चारों मुख्यमंत्री सोमवार शाम ही शहर में आ गए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में नदेसर स्थित तारांकित होटल ताज में रात्रिभोज दिया। रात्रि भोज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड सहित इन राज्यों के मुख्य सचिव, और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। रात्रिभोज में खुशनुमा माहौल में आपसी समन्वय, सुरक्षा मुद्दों और विकास योजनाओं पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

गृहमंत्री अमित शाह चारों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे रहे। इससे पहले हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक का उत्तराखंड मेजबान था । वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। बैठक में वहां के मुख्यमंत्री की जगह राज्य के गृहमंत्री शामिल हुए थे। आज मंगलवार को पूर्वांह 11 बजे से ताज होटल में यह बैठक शुरू होगी। बैठक में सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर विमर्श होगा।

माना जा रहा है कि खास कर उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो बिना केंद्र की सहायता के मुद्दे राज्य सुलझा नहीं सकते हैं। इसमें राज्य की संपत्ति, पानी विवाद या सीमा विवाद से जुड़े मामले भी हो सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बात की जाएगी।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने काशी आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम नदेसर स्थित होटल में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में आगामी कांवड़ यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों से गृहमंत्री को अवगत कराया। और प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलाकात की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी को पवित्र चारधाम का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।