Sadar Hospital - Tarun Mitra

एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार
कोडरमा। जिले में फूड पॉइजनिंग का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए हैं। एक परिवार के मां सहित बच्चे दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए फूड पॉइजनिंग की शिकार उक्त परिवार की पीड़िता 18 वर्षीया रीना कुमारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने चावल और लिट्टी का सेवन किया था। खाना खाने के तुरंत बाद सभी सदस्यों की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पहले तो उनलोगों द्वारा घरेलू उपचार किया गया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर वे लोग स्थानीय चिकित्सक के पास गए। जहां चिकित्सकों द्वारा दिए गए दवाइयों का सेवन करने के पश्चात भी तबियत में जब सुधार नहीं हुआ और उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सबों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं।

ये हुए हैं बीमार
बीमार पड़े लोगों की पहचान कंचन देवी (40), उनकी पुत्री स्वीटी कुमारी (13), रोशनी कुमारी (16), रीना कुमारी (18 ) और पुत्र अस्मित राजवंश (9) के रूप में हुई है।

सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कोडरमा। जिले का सदर अस्पताल फिर सुर्खियों में है। व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जहां कांग्रेस नेताओं का अनशन शुरू हुआ है। वहीं सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान ही रात में मौत हो गई। मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। हरदिया, नवादा (बिहार) निवासी सुरेश मांझी की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पिछले 2-3 दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार था। इलाज के लिए शुक्रवार को 11 बजे दिन में उन्हें लेकर सदर अस्पताल कोडरमा आई। जहां मौजूद चिकित्सक की ओर से उन्हें भर्ती कराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि उनके पति के भर्ती होने के बाद कोई भी चिकित्सक या नर्स उनकी सुध लेने तक नहीं आए। वहीं देर शाम जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तब वे भाग कर इमरजेंसी में गईं। जहां से एक एएनएम आईं और उन्हें इंजेक्शन लगाया। एएनएम के जरिये इंजेक्शन लगाते ही पांच मिनट के भीतर सुरेश मांझी की मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरेश के परिजन सहित अन्य मरीजों के भी परिजन इमरजेंसी वार्ड में जाकर इसकी शिकायत कर उक्त एएनएम की खोजबीन करने लगे। पता चला कि मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे वहां से भगा दिया । इसके बाद मृतक के परिजन और वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिजन आक्रोशित हो गए और सदर अस्पताल की इस लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने वहां बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ सदर में मौजूद कर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। परिजनों ने कहा कि सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्स का कहना है कि दुनिया में सिर्फ यही अस्पताल है क्या? यहां इलाज नहीं होता है तो दूसरे अस्पताल जाओ। बताते चलें कि आए दिन सदर अस्पताल की लापरवाही को लेकर शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। अस्पताल में लापरवाही के बीच वित्तीय पावर को लेकर सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक के बीच विवाद भी कायम है।

सीएमओ ने सदर अस्पताल टीबी इकाई का किया निरीक्षण
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सदर स्थित टीबी इकाई (यूनिट)का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ने लैब असिस्टेंट सहित सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) से बात की और वहां उपलब्ध जांच और उपकरणों की जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिए कि टीबी उन्मूलन सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। शहर में टीबी स्क्रीनिंग का अभियान चल रहा है। इसको लेकर कोताही न बरतें।

दिशा निर्देशों के अनुसार टीबी के संभावित रोगियों की पहचान कर उनकी टीबी की पुष्टि के लिए जांच कराएं और जांच पॉजिटिव आने पर इलाज शुरू कराएं। लोगों को टीबी के लक्षण,जांच और उपचार के बारे में जानकारी दें और इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें।

लोगों को बताएं कि टीबी की जांच और इलाज निःशुल्क है। इसके साथ ही टीबी के मरीजों को इलाज के दौरान पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत 1000 रुपए दिए जाते हैं और इसके साथ ही निक्षय मित्र भी टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषणात्मक एवं भावनात्मक सहयोग कर रहे हैं।