धमकी मामले में एसटीएफ ने गोंडा के दो युवकों को पकड़ा
दोनों के परिवार व गांववासी हतप्रभ हैं
On
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, श्रीराम मंदिर एवम एसटीएफ प्रभारी अमिताभ यश को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले दो आरोपी पकड़े गए है।मिली जानकारी अनुसार भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने यह साजिश रची थी। खुद को सुरक्षा मिलने के लिए यह साजिश रची गई थी। देवेन्द्र तिवारी ने गनर पाने के लिए यह साजिश रची थी। पकड़े गए दोनों अपराधियों ने फर्जी आईडी बनाकर धमकी दी थी। देवेंद्र तिवारी ने अपने ही कर्मचारियों से खुद को ईमेल कराया था।देवेन्द्र तिवारी का आलामबाग में खुद का कॉलेज है। उस पर लखनऊ के कई थानों में एफआईआर दर्ज है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनो युवक ताहर सिंह एवम ओम प्रकाश मिश्रा जनपद गोंडा के निवासी है।उसकी माता पुष्पा देवी ने बताया कि ओम प्रकाश मिश्रा, देव प्रकाश व सत्य प्रकाश समेत तीन भाई है।
उसके पिता भरत भुवाल मिश्रा खानदानी पुरोहित के पेशे से जुड़े हुए है।ओमप्रकाश मिश्रा एक साल से लखनऊ के आलमबाग में रहकर इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज में ऑप्टिमेट्री कर रहा है। वह कटरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैरमपुर के गांव कलहंसनपुरवा के रहने वाले है।उसके पिता का कहना है कि उनका बेटा देवेन्द्र तिवारी की वाईफाई इस्तेमाल करता था और उनका कुछ कंप्यूटर का काम करता रहा है। उनकी वाईफाई इस्तेमाल करने के कारण उनके लड़के को इस मामले में फंसाया गया है जबकि वह निर्दोष है। वहीं दूसरा, धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वंभरपुर के रहने वाले ताहर सिंह के द्वारा जुबैर खान के छदम नाम से श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उडाने की धमकी देने व एसटीएफ द्वारा ताहर सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद गांव का हर व्यक्ति हतप्रभ है।
गांव के लोग कहते है कि ताहर सिंह ने स्नातक की पढ़ाई जिले में करने के बाद लखनऊ चला गया। पृथ्वी सिंह का इकलौता पुत्र ताहर सिंह है। उनके सबसे बड़ी लड़की शालू की शादी हो चुकी है, छोटी बहन नीशू व मनीषा है। पृथ्वी सिंह खेती व प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कर जीवन यापन कर रहे हैं, इनके पिता स्वर्गीय राम बहादुर सिंह भैया हरिभान दत्त इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। ताहिर सिंह के गांव के लोग उनके इस कृत्य से काफी आहत है। फिलहाल थाने में उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। जानकारी अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक जय प्रकाश राय घर जाकर स्थिति की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा ताहर सिंह चार माह पूर्व घर से लखनऊ रोजगार के लिए गया था, थाने के रिकॉर्ड के अनुसार कोई अपराध दर्ज नहीं है।
Tags: GONDA
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
12 Jul 2025 19:24:59
मलिहाबाद। ग्राम तरौना गांव में शनिवार सवेरे लगभग 7 बजे दरवाजे के सामने लगे पोल से जुड़े केबिल को बांस...
टिप्पणियां