पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में ट्रक-बाइक की टक्कर, युवक की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर । जिले के चंद्रकोणा-गड़वेता सीमा के पहाड़ीबांध इलाके में ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपति राय के रूप में हुई है। वह चंद्रकोणा थाना अंतर्गत धामकुड़िया गांव का निवासी था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर चंद्रकोणा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चंद्रकोणा ग्रामीण अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पाकर चंद्रकोणा और गड़वेता, दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
