राहुल गांधी का बंगाल दौरा,बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचा रही तृणमूल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी बंगाल पहुंचे। रायगंज में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ही जिम्मेदार है। बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम तृणमूल कर रही है और उसके लिए रास्ता तैयार कर रही है। यदि तृणमूल कांग्रेस ने सही तरीके से शासन किया होता और राज्य में हिंसा का माहौल न बनने दिया होता, तो भाजपा के यहां उभरने का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा बंगाल में दिखाई भी नहीं देती, लेकिन ममता सरकार ने ऐसा नहीं किया।

तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत ये खबर भी पढ़े : तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

राहुल ने दोनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तृणमूल और भाजपा में कोई बड़ा अंतर नहीं है। कांग्रेस नेता ने सारदा चिट फंड घोटाला और रोज वैली चिट फंड घोटाला का जिक्र कर कहा कि आज तक निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कोल स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन, गुंडा टैक्स से तृणमूल अपने सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि तृणमूल ने 2021 के घोषणापत्र में पांच लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता को कुछ नहीं मिला। उल्टा यहां की कंपनियां और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद हो गईं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार