इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी मधुचंदा पर दुर्गा पूजा में करोड़ों की कमाई का आरोप

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में पूर्व मंत्री और गायक इंद्रनील सेन तथा उनकी पत्नी मधुचंदा सेन के खिलाफ दुर्गा पूजा से जुड़े कथित बड़े वित्तीय घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि वर्ष 2022 से कोलकाता के प्रमुख दुर्गा पूजा आयोजनों में प्रीव्यू शो और प्री-एंट्री टिकटों की बिक्री के नाम पर करोड़ों की अवैध कमाई की गई। इस मामले में बउबाजार थाने में जयदीप मुखोपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई है।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में दावा किया गया है कि इंद्रनील सेन और मधुचंदा सेन ने ‘मास आर्ट’ नामक एक संस्था के माध्यम से यह कथित नेटवर्क संचालित किया। आरोप है कि इस संस्था के जरिए प्रीव्यू शो और विशेष प्री-पूजा एंट्री टिकट अत्यधिक कीमतों पर बेचे जाते थे। कुछ टिकटों की कीमत चार हजार रुपये तक बताई जा रही है।

आरोप यह भी है कि टिकट बिक्री के दौरान यूनेस्को के नाम और लोगो का उपयोग किया जाता था, जबकि यूनेस्को की ओर से इस तरह के किसी भी वाणिज्यिक समझौते या अनुमति से इनकार किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस कथित व्यवस्था के जरिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी टिकट बेचे गए।

इस मामले में इंद्रनील सेन और मधुचंदा सेन के अलावा ध्रुवज्योति बसु (शुभ), सायंतन मैत्र और राजन चट्टोपाध्याय का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि इन लोगों की भूमिका इस कथित टिकट बिक्री नेटवर्क को संचालित करने और विस्तार देने में रही।

वहीं, संगीत जगत में भी इंद्रनील सेन पर पहले से ही कई आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ कलाकारों का दावा है कि सरकारी आयोजनों में अवसर दिलाने के बदले कथित रूप से कमीशन लिया जाता था। गायक और चिकित्सक उत्सव दास ने आरोप लगाया है कि कुछ चुनिंदा कलाकारों को ही सरकारी कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों में प्राथमिकता दी जाती थी, जबकि अन्य योग्य कलाकारों को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म'भारत भाग्य विधाता' का मेकर्स ने जारी किया टाइटल ट्रैक

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म  विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत 'नब्ज...
मनोरंजन 
 अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म'भारत भाग्य विधाता' का मेकर्स ने जारी किया टाइटल ट्रैक

देवेगौड़ा और चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गवर्नेंस मॉडल को सराहा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 4,399 दिन के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी....
देवेगौड़ा और चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गवर्नेंस मॉडल को सराहा

योग से ही संभव है स्वस्थ भारत, विकसित भारत का संकल्प :श्याम सिंह राणा

जींद । कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। जिसने...
हरियाणा 
योग से ही संभव है स्वस्थ भारत, विकसित भारत का संकल्प :श्याम सिंह राणा

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समाज के कल्याण के लिए समर्पित एक सच्चे बुद्धिमान व्यक्ति के...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की...
उत्तर प्रदेश 
कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी