मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों को आयोग ने हटाया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार महत्वपूर्ण अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया। इनमें एक उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

तबादला किए गए उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुभ्रत पाल (2005 बैच, पश्चिम बंगाल सिविल सेवा-कार्यकारी) को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में वरिष्ठ उप सचिव के पद पर भेजा गया है।

इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के दो अतिरिक्त सचिव और एक संयुक्त सचिव का भी तबादला किया गया है। जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, उनमें नरेंद्र नाथ दत्त और सुप्रिया दास (अतिरिक्त सचिव) तथा मिथु सरकार (संयुक्त सचिव) शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

हालांकि इन पदों पर नियुक्त किए जाने वाले नए अधिकारियों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है इसी क्रम में 2001 बैच के पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारी राहुल नाथ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से हटाकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

नरेंद्र नाथ दत्त को राज्य के श्रम विभाग में अतिरिक्त सचिव, सुप्रिया दास को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा मिथु सरकार को अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, ये तबादले पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल की सिफारिश पर किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग द्वारा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के विभिन्न स्तरों पर लगातार तबादले किए जा रहे हैं।

पहली बार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भी इस प्रकार के बदलाव के दायरे में आया है। इस बीच इन तबादलों और चुनाव से पहले अधिकारियों को अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के निर्णय को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में दो जनहित याचिकाएं भी दायर की गई हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस