राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोलकाता । राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हॉकर्स हटाने और रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर हॉकर्स हटाने का अभियान चलाया गया। जीआरपी की मौजूदगी में स्टेशन परिसर में बने अस्थायी और कथित अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।

रेल प्रशासन का दावा है कि स्टेशन से सटी रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर कई दुकानें बना ली गई थीं। इन्हीं अतिक्रमणों को हटाने के लिए सोमवार रात करीब 10 बजे अभियान शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और राज्य पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई थी।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले दुकानों की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इसके बाद बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से एक-एक कर सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। स्टेशन के बाहर ही नहीं, प्लेटफॉर्म पर मौजूद अवैध दुकानों और संरचनाओं को भी हटाया गया।

रेल प्रशासन ने कहा कि स्टेशन परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। संतोषपुर स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई को लेकर इलाके में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सियालदह, दमदम, बेलघरिया और जादवपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर भी हॉकर्स हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। रविवार देर रात जादवपुर स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी। आरोप है कि विरोध करने पर रेलवे पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

हॉकर्स हटाने के विरोध में माकपा ने भी प्रदर्शन किया था। आरोप है कि कोलकाता पुलिस, रेलवे पुलिस और केंद्रीय बलों की कार्रवाई में एसएफआई के केंद्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य समेत कई लोग घायल हुए और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जादवपुर स्टेशन पर हॉकर्स हटाने का मामला अब कोलकाता हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। व्यापारियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की विशेष पीठ में याचिका दायर कर मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है। न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य ने मंगलवार को मामले की सुनवाई होने की जानकारी दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका

नई दिल्ली । भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर...
खेल 
 आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका

सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

मंडी। प्रदेश सरकार ने जिन सरकारी कॉलेजों को विद्यार्थियों की संख्या कम होने के चलते बंद करने के आदेश दिए...
हिमाचल 
सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में...
मध्य प्रदेश 
कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर

दुबई भेजी गई असम की मशहूर जीआई टैग तेजपुर लीची की पहली खेप 

नई दिल्ली । असम की भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त प्रसिद्ध तेजपुर लीची की पहली निर्यात खेप एपीडा के सहयोग...
राज्य  दिल्ली 
 दुबई भेजी गई असम की मशहूर जीआई टैग तेजपुर लीची की पहली खेप 

भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी किया

नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच वित्त वर्ष 2026-27 के लिए...
कारोबार  दिल्ली 
भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी किया

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी के सैनी थाने में टॉयलेट के दरवाजे से चिपककर हेड कांस्टेबल की मौत

कौशांबी : जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की करंट लगने से मौत हो गई. हादसा...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी के सैनी थाने में टॉयलेट के दरवाजे से चिपककर हेड कांस्टेबल की मौत

कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने पर...
उत्तर प्रदेश 
कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

मीरजापुर में सपाइयों का तहसील पर जनसमस्याओं काे लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद मीरजापुर में चुनार तहसील मुख्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में सपाइयों का तहसील पर जनसमस्याओं काे लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल