प्रधानमंत्री के दून दौरे को लेकर तैयारियां तेज, रूट 13 जोन में विभाजित, यातायात प्लान जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

आशारोडी से गढ़ीकैंट तक पूरे रूट को 13 जोन में विभाजित कर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को गणेशपुर (सहारनपुर) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण प्रस्तावित है।

मसूरी गोलीकांड के अमर बलिदानियों को परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : मसूरी गोलीकांड के अमर बलिदानियों को परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि

दौरे के दौरान पूरे रूट पर सांस्कृतिक दलों की ओर से स्थानीय लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री के स्वागत में हजारों लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पेयजल, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने लॉ एंड ऑर्डर का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम के लिए पंडाल, बैठने, पार्किंग, पेयजल, जलपान और मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

इधर, वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

जारी प्लान के अनुसार देहरादून से सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट मार्ग से गुजरेंगे, जबकि रिस्पना पुल से जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला और हरिद्वार मार्ग का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास, नयागांव रोड और शाकुंभरी देवी मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं बाहरी जनपदों से देहरादून और मसूरी आने वाले वाहनों को छुटमलपुर- बेहट- धर्मावाला चौक- प्रेमनगर- ठाकुरपुर हाईवे- बल्लूपुर चौक मार्ग से आने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा 15 अप्रैल को रुड़की-भगवानपुर-देहरादून मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र