जिलाधिकारी ने अत्याधुनिक मोबाइल आई क्लिनिक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को मसूरी डायवर्जन, राजपुर रोड से पहली अत्याधुनिक मोबाइल आई क्लिनिक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री ओम फाउंडेशन, जो उत्तराखंड में अंधत्व समाप्त करने के लिए समर्पित एक सार्वजनिक ट्रस्ट है, ने राही नेत्रधाम, देहरादून स्थित सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से यह मोबाइल क्लिनिक लॉन्च किया है। यह पहल राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र देखभाल सेवाएं सुनिश्चित करने का एक अनूठा प्रयास है, जिससे हजारों लोगों की दृष्टि बचाई जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सामाजिक संगठनों की भागीदारी से ऐसे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। यह क्लिनिक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच को सुलभ बनाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने में भी मदद करेगा। यह अत्याधुनिक मोबाइल क्लिनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सक्षम फंडस कैमरे और अन्य उन्नत उपकरणों से लैस है। यह रेटिनल डिटैचमेंट, डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिनल वेन ऑक्लूजन और ग्लूकोमा जैसी गंभीर नेत्र बीमारियों का पता लगाने में सक्षम है। प्रशिक्षित टीम के माध्यम से यह क्लिनिक राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र रोगों की जांच करेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल, राही नेत्रधाम के निदेशक डॉ. मोहित गर्ग, एवं डॉ. चिंतन देसाई उपस्थित रहे।

 

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : मेजर ध्यानचंद की जयंती पर परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस