पति ओमवीर हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पत्नी ने कार्यवाही की मांग की
फर्रुखाबाद । पति ओमवीर का शव लगभग 9 माह वाद मिलने की घटना में हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पत्नी धर्मशीला ने मोदी राठौर युवा सेना के साथ मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
धर्मशीला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति ओमवीर को 20 जुलाई 2025 को गांव के कुछ लोगों ने गायब कर दिया था। शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देवेंद्र यादव सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य अभी भी फरार हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि फरार आरोपियों के कारण उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कथित लापरवाही के कारण उनके पति की मौत का खुलासा लगभग नौ महीने बाद हो सका।
धर्मशीला ने मांग की है कि सभी फरार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही, मुख्य आरोपी की आय से अधिक संपत्ति की जांच कर कठोरकार्रवाई की जाए।
पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भी कहा कि किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जायेगा"। दोषियों पर कार्यवाही लगातार जारी है।
बही मोदी राठौर युवा सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि आज विरोध प्रदर्शन न होकर जिला प्रशासन का धन्यवाद प्रदर्शन है और मांग की कि पीड़िता धर्म शीला को जीवन यापन .के लिए नौकरी दी जाए।
suresh gupta
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
