पक्का पुल से पुरनिया बंधा मार्ग का चौड़ीकरण शुरू,विधायक डा. नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राजधानी में पक्का पुल से पुरनिया बंधा मार्ग चार लेन का होगा। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने बहुप्रतीक्षित सीतापुर रोड से पक्का पुल बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पैंतालीस करोड़ लागत वाली लगभग 3.2 किमी की यह परियोजना लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अगले 18 माह में पूरी की जाएगी। 

डा. बोरा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो अब तक मात्र 5 मीटर चौड़ा होने के कारण जाम की गंभीर समस्या से ग्रस्त था। अब इसे डिवाइडर सहित 14 मीटर चौड़ा किया जा रहा है जिससे त्रिवेणीनगर, खदरा, फैजुल्लागंज सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में लखनऊ उत्तर में तेजी से विकास हो रहा है और यह परियोजना मील का पत्थर सिद्ध होगी।

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा ये खबर भी पढ़े : भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

1495913

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए भूमि पूजन समारोह में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, राघवेन्द्र शुक्ला, भाजपा नगर महामंत्री टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत, मनोज के. गुप्ता, पार्षद देवशर्मा उर्फ मुन्ना मिश्रा, मुसव्विर अली मंशु, प्रियंका बाजपेयी, रामूदास कनौजिया, स्वदेश सिंह, सी.बी. सिंह, अनुराग मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, वरिष्ठ नेता विनोद, बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, रमन निगम, चन्द्रशेखर गुप्ता, दया पाण्डेय, पूर्व पार्षद सगीर, रुपाली गुप्ता, सुनील सिंह, नम्रता सिंह श्रीनेत, अनिल मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, लवकेश सिंह, गौरव अवस्थी सहित एलडीए अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी