विधायक व डीएम की उपस्थिति में  ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी  व जिलाधिकारी आलोक कुमार के उपस्थिति में खलीलाबाद विकासखंड के ग्राम पंचायत अशरफाबाद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। 
आयोजित चौपाल में विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम वासियों को बताया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। पेंशन, राशन कार्ड, बेसिक शिक्षा के कार्यक्रमों, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया।
 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी  द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने अपराध मुक्त  जिला एवं उत्तर प्रदेश की संकल्पना पर बल दिया गया। उन्होंने कहा गया कि मुख्यमंत्री  के कुशल निर्देशन में कानून व्यवस्था से लेकर विकास के समस्त कार्य समय से एवं  गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित एवं लागू हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं को सुने और निराकरण कराए। 
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को चौपाल में प्रस्तुत समस्याओं के ससमय निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत की समस्याओं को ग्राम पंचायत के स्तर पर ही नियुक्त कर्मचारियों में समन्वय बनाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। फिर भी यदि शिकायतों का निस्तार नहीं हो पता है तो जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर निर्देशित किया गया। *"गांव की समस्या, गांव में समाधान"* के सिद्धांत पर विभिन्न अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं को गांव में लागू किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी द्वारा बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए उपस्थित लेखपाल को निर्देशित किया गया। आगामी जनगणना के विषय में ग्राम वासियों को जानकारी दिया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को सिटीजन चार्टर के अनुरूप समस्याओं के  समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध मे ग्रामवासियों को जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई।
अन्त में ग्राम प्रधान ने  विधायक व जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद आनंद गुप्ता सहित जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस