पीएम आवास योजना सहायक बनेंगी ग्राम चौपालें: केशव
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण को लेकर प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल, (गांव की समस्या-गांव में समाधान)का आयोजन किया जा रहा है,और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।
सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चौपालो की अहम् भूमिका रहेगी, इन चौपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो जायेगा।
ये खबर भी पढ़े : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास कियाग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1395 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3927प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चौपालों मे 3607 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6218 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 75 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 17 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 80 लाख 61 हजार से अधिक ग्रामवासी मौजूद रहे और 04 लाख 50 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
