दादूपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
By Harshit
On
सरोजनी नगर। क्षेत्र के दादूपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह व उनके भाई रामेश्वर सिंह का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दादूपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया दादूपुर ग्राम प्रधान गया प्रसाद मौर्य ज्ञानेंद्र सिंह चौहान उर्फ पप्पन सिंह जिला संयोजक भाजपा लखनऊ ने क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है।
केंद्र व राज्य कि सरकार बिना किसी भी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 4 करोड़ लोगों को छात यानी आवास का लाभ मिल चुका है इसके अलावा उन्होंने सेना के जवानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश की मिलिट्री मजबूती के साथ देश की रक्षा कर रही है।
हमें जवानों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किया है ऐसे वीर पराक्रमी जवानों को नमन है इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट्स साइकिले वितरित किया व सिलाई मशीनों को पंचायत में मुहैया कराई गई कार्यक्रम उपरांत अवध प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद सिंह समेत संगठन के सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
Tags: Sarojininagar
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
16 Jul 2025 13:43:45
कोलकाता । आईआईएम जोका परिसर में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...
टिप्पणियां