नगर निगम जोन दो कार्यालय पर हंगामा
टैक्स इंस्पेक्टर को हटाने की मांग
लखनऊ। नगर निगम जोन दो कार्यालय का व्यापारी घेराव कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हो गई। मौके पर व्यापारी लाउडस्पीकर लेकर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों का आरोप है कि टैक्स इंस्पेक्टर ने दुकान सील करने की धमकी दी है। पैसे भी मांगे जा रहे हैं।
नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर हरिशंकर पांडेय दो कर्मचारियों के साथ मास्टर कन्हैया लाल रोड पर टैक्स वसूली करने गए थे। दावा है कि दुकानदार उमेश ने टैक्स जमा होने की बात कही। इस दौरान टैक्स इंस्पेक्टर की तरफ से नोटिस दिया गया। इसके बाद बहस मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर लोगों ने व्यापारी नेताओं और पार्षद को बुला लिया। इसके बाद नगर निगम कार्यालय का घेराव हुआ।
ऐशबाग वार्ड में उमेश का 2 हजार स्क्वायर फीट का मकान है। नीचे बर्तन की दुकान है। उमेश का कहना है कि 2024 तक का पैसा जमा है। जबकि उनका 1 लाख 80 हजार रुपए टैक्स का नोटिस आ गया था। इसका विरोध किया तो अभद्रता की गई। इस दौरान कई और व्यापारियों ने गलत ढंग से टैक्स लगाने का आरोप लगाया है।
टिप्पणियां