दवा खरीद पर कमीशन को लेकर हंगामा, वजीरगंज पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मरीजों के तीमारदारों से दवा खरीद पर कमीशन लेने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश का आरोप है।सोमवार को डालीगंज चौराहे के पास स्थित एक हड्डी अस्पताल के निकट कुछ लोग तीमारदारों को बहलाकर दवा खरीदवाने और उस पर कमीशन लेने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर आपस में विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति बन गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने और आक्रामक हो गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. शरीफ (55 वर्ष) निवासी रूपपुर खदरा और कुलदीप सिंह (38 वर्ष) निवासी बीबीगंज शामिल हैं।पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
