सपा के इस कदम से भाजपा में बैचेनी...

सपा के इस कदम से भाजपा में बैचेनी...

UP: समाजवादी पार्टी ने आगरा लोकसभा सीट पर जूता कारोबारी सुरेश चंद कर्दम को टिकट दिया है। सोमवार रात सपा ने उनकी घोषणा की। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित आगरा सीट पर सपा ने जाटव कार्ड खेला है। पिछले 10 दिनों से सपा में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन चल रहा था। कई नाम शामिल थे। लेकिन, नए चेहरे के रूप में सुरेश चंद को मौका मिला। 
63 वर्षीय सुरेश 24 साल पहले वर्ष 2000 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से आगरा नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। तब वह दूसरे नंबर पर रहे थे। कम अंतर से चुनाव हार गए थे। कारोबारी होने के कारण सुरेश किसी दल में पदाधिकारी नहीं रहे। कई नामदारों की जगह सपा ने उन्हें टिकट दिया। सपा इस बार पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के नारे पर चुनाव लड़ रही है। सुरेश चंद कर्दम आगरा के अनुसूचित वर्ग से आते हैं।

 
 पार्टी नेतृत्व के अनुसार चुनाव लडूंगा। पिछले महीने सपा ने रामजी लाल सुमन को राज्य सभा भेजा था। सुमन को सांसद बनाने के पीछे भी अनुसूचित वर्ग को साधना था। अब सपा ने आगरा से जाटव कार्ड खेला है। इंडिया गठबंधन में शामिल सपा के खाते में टिकट बंटवारे में आगरा लोकसभा सीट आई है। कांग्रेस को फतेहपुर सीकरी सीट मिली है। 1999 से 2009 तक आगरा सीट से समाजवादी पार्टी से राज बब्बर दो बार सांसद बने थे। तब उन्होंने भाजपा के भगवान शंकर रावत को हराया था।
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पुलिस चौकी के निर्माण को रोकने के लिए चौकी के भीतर छोड़ा जिंदा सांप पुलिस चौकी के निर्माण को रोकने के लिए चौकी के भीतर छोड़ा जिंदा सांप
संभल  :  हैरान करने वाली हरकत को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी मुल्ला अरशद अब पुलिस की गिरफ्त में है....
कांवड़ियों ने थाने में घुसकर दारोगा और सिपाहियों से हाथापाई और अभद्रता की
गंगा का जलस्तर बढ़ा, अब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि
कानपुर में स्थापित ऐसा प्राचीन शिव मंदिर जिसे कहा जाता है द्वितीय काशी
स्कूलों में अर्द्धवृताकार बैठने की पद्धति लागू करना समस्या का समाधान नहीं : शिक्षाविद
स्टॉक मार्केट में ग्लेन इंडस्ट्रीज की जोरदार एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
वाराणसी: गौ-तस्कर को बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा,अस्पताल भेजा गया