भाजपा जिलाअध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने स्कूटी-बाइक रैली निकल गई
केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देकर मातृ शक्ति मजबूत करने का कार्य किया :फतेहचंद
फर्रुखाबाद । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष में द्वारा सदर विधानसभा के अंतर्गत शहर के टाउन हॉल पर एकत्रित महिलाओं ने भाजपा जिलाअध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में स्कूटी-बाइक रैली निकल गई यह बाइक रैली टाउन हॉल से शुरू होकर त्रिपोलिया चौक से होते हुए बद्री विशाल डिग्री कॉलेज पर संपन्न हुई। भाजपा महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथों में स्लोगन लिखी हुई तखतिया लिए नारे लगाते हुई निकली।
टाउन हॉल पर एकत्रित महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत देश की महिलाओं को 33% आरक्षण देकर मातृशक्ति उनके हाथों को मजबूत करने का कार्य किया है इस कानून के माध्यम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें नीति निर्माण में सीधे शामिल करना है। मातृशक्ति सिर्फ वोट बैंक बनकर न रह जाए बल्कि समाज में उसकी भागीदारी सर्वोच्च होनी चाहिए पिछली सरकारों ने देश की महिलाओं और मातृशक्ति को मजबूत करने के कोई ठोस निर्णय नहीं लिए उन्हें सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया भारत के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार का यह अधिनियम दूरदर्शी परिणाम देगा। आज से इस बाइक रैली के माध्यम से पूरे जनपद में इस कार्यक्रम को प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर चलाया जाएगा ताकि जनपद की प्रत्येक महिलाओं तक केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी दी जा सके।
जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार के महिलाओं के लिए लिए गए इस ऐतिहासिक फैसला से मातृशक्ति का सशक्तिकरण होगा देश की मातृशक्ति एक सम्मान का प्रतीक है। इस अधिनियम के आने के बाद संगठन द्वारा विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। इसके प्रचार अभियान के तहत पार्टी इस कानून के लिए जन समर्थन हासिल करेंगी।
जिला मंत्री श्वेता दुबे ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण प्रदान करता है। यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा को छोड़कर किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने महिला सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस नीति या निर्णय नहीं दिए जिसके कारण कई दशकों तक राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की जो भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए थी वह नहीं हो सकी लेकिन भाजपा सरकार ने मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए इस अधिनियम को पारित कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत जिला मंत्री हिना दवे फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री पूर्व जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना सुजाता सिंह सभासद बिटाना चौहान सुमन राजपूत अलका सिंह मीना मिश्रा अनु शुक्ला रुचि बाजपेई पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह किरण सिंह यशोदा सिंह डोली भारद्वाज सुखदेवी मिश्रा अफजिला खान मधु मिश्रा जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी नगर भाजपा मंडल महामंत्री आरके दीक्षित किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य आदित्य मिश्रा बढ़पुर मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया जिला मंत्री शिव मोहन सिंह जिला मंत्री पंकज पाल आदिलोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
