संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे एवं साइबर थाना से हे0का हिन्दे आजाद, का0 धीरेन्द्र कुमार तथा थाना बखिरा/मेहदावल की पुलिस टीम द्वारा *बेनी माधव इण्टर कॉलेज बखिरा* व *बिंदेश्वरी इण्टर कॉलेज मेहदावल* में साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर दें अथवा *
cybercrime.gov.in पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें । साइबर अपराधियों द्वारा अनेक प्रलोभन के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है । जागरूकता कार्यक्रम में थाना बखिरा से उ0नि0 श्री ओमप्रकाश सिंह, हे0का0 अरविन्द चौहान, का0 संजीव यादव तथा थाना मेहदावल से उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, उ0नि0 कय्यूम अंसारी, का0 संदीप कुमार गौतम, का0 चंदन यादव सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजुद रहे। पुलिस टीम द्वारा हाईस्कूल व इण्टर के छात्रों को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड से जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
हाई स्कूल व इंटर के छात्रों के लिए जरूरी सूचना
परीक्षा पास कराने के नाम पर साइबर फ्रॉड से सावधान रहें!
प्रिय अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षक गण,
आजकल साइबर ठग हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं में पास कराने का झांसा देकर छात्रों को निशाना बना रहे हैं।
⚠️ ठग क्या करते हैं?
* छात्रों को फोन करके कहते हैं – मै बोर्ड अधिकारी हु “आप फेल होने वाले हैं, हम पास करवा देंगे।”
* ₹5,000 से ₹18,000 तक UPI, PhonePe, Google Pay या बैंक ट्रांसफर से पैसे मांगते हैं।
* पैसे लेने के बाद या तो और मांगते हैं या गायब हो जाते हैं।
❌ क्या न करें:
* किसी भी अजनबी कॉल पर भरोसा न करें।
* परीक्षा पास कराने के लिए पैसे न भेजें।
* OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स कभी साझा न करें।
* डरकर चुप न बैठें।
✅ क्या करें:
* तुरंत कॉल काटें और नंबर ब्लॉक करें।
* 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर शिकायत करें।
* नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट करें।
* बच्चों को समझाएं – पास मेहनत से होते हैं, शॉर्टकट से नहीं!
अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यह संदेश जरूर शेयर करें।
एक छोटी जागरूकता – हजारों छात्रों की सुरक्षा!
#परीक्षा_फ्रॉड_रोको
#साइबर_फ्रॉड_से_सावधान
#HighSchool_Inter_Alert