दाे बाइकों की आमने सामने भिडंत में चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो जाने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार भी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र इंद्रपाल बुधवार की रात अपने 14 वर्षीय भतीजे हिमांशू पुत्र मोहन लाल को बाइक में बैठा कर अपनी बहन की ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के गिरधारी पुरवा जा रहा था।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद ये खबर भी पढ़े : संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

तभी कैरी मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे चारों लोग छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो चारों घायल पड़े तड़प रहे थे।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया तलाशी के दौरान घायलों की जेब से मिले मोबाइल नबंर पर घरवाालों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।

डॉक्टरों ने देखने के बाद सभी को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सुनील और भतीजे हिमांशू की मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें को कब्जे में ले लिया इंसाफ सेना के अध्यक्ष एएस नोमानी ने बताया कि सुनील तीन भाईयों में छोटा था। वह सूरत में रहता था। 18 मार्च को गांव आया था।

पिता किसानी करता है। मां रजकलिया का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हिमांशू गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ में पढता था। एक बहन है। पिता सूरत में रहता है। मां राजा बाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस