लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत और 22 घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के लिए जा रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शारदा नगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के लोग बहराइच जनपद के कारीकोट में बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे। यह हादसा ढखेरवा चौराहा से गिरिजापुरी बैराज जाने वाले मार्ग पर बोझिया फार्म के पास हुआ।

हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास: आबिद रज़ा  ये खबर भी पढ़े : हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास: आबिद रज़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु नामांकन शुरू

सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा ये खबर भी पढ़े : आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

इस हादसे में दो महिलाएं और तीन किशोरियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आरूषी (12), नैंसी देवी (15), पंछी (16), राजकुमारी (40) और मखाना (45) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण...
मध्य प्रदेश 
खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, कार्रवाई की चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी