व्यापारियों ने मशाल के साथ निकाली मतदान जागरूकता रैली
जिला निर्वाचन अधिकारी ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में व्यापारियों द्वारा मतदान जागरूकता रैली निकाली गयी। मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मशाल जुलूस के साथ पैदल मार्च करते हुए रैली निकाली गयी। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही सीडीओ अजय जैन मौजूद रहे। वहीं रैली का नेतृत्व व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल की सभी इकाईयों के व्यापारी एवं पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
जिसमें सभी व्यापारी एक हाथ में मशाल एवं स्लोगन लिखी तख्ती लिये चलो उठो वोट करें,अपने हक का प्रयोग करें, जागरूक मतदान करेंगे, अपने मन का राज चुनेंगे,हम अपना कर्तब्य निभाएंगे, सबसे मतदान कराएंगे जैसे नारों के साथ हलवासिया मार्केट, हजरतगंज चैराहा होते हुए जीपीओ पार्क पर रैली समापन किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी व्यापारियों को मतदान करने की शपथ दिलायी और 20मई को अपने अपने बूथ पर मतदान अवश्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगों को भी वोट डलवाने की जिम्मेदारी आपको निभानी है। मौके पर मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, पवन मनोचा, देवेन्द्र गुप्ता विनोद अग्रवाल, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, सुशील तिवारी, मनीष वर्मा, सुहैल हैदर अल्वी, जितेन्द्र सिंह चैहान, मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा अशोक मोतियानी अनिल बजाज भारत भूषण गुप्ता राजू शुक्ला रवींद्र गुप्ता नीरज जौहर के साथ सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
द्वापर युग से चला आ रहा है सूर्य अर्घ महोत्सव प्रभोस गिरी में होगा संपन्न
14 Jan 2025 14:00:21
कौशाम्बी। जिले में रविसुता यमुना के तट पर द्वापर युग से मकर संक्रांति 14 जनवरी के अवसर पर आयोजित होने...
टिप्पणियां