मेरठ सेंट्रल मार्केट में 44 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की तैयारी, व्यापारियों का विरोध

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा 44 निर्माणों को सील करने की प्रक्रिया किसी भी समय शुरू की जा सकती है।
बुधवार को क्षेत्र में भारी पुलिस बल, पीएसी और दमकल विभाग की टीमें तैनात की गईं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित कर दी है।कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही बड़ी रकम जमा की है, इसलिए सीलिंग कार्रवाई गलत है।
सीलिंग की जद में कुछ अस्पताल और स्कूल भी हैं, जिसके चलते मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया और कुछ स्कूल बंद रहे।फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत