व्यापारियों ने शत प्रतिशत मतदान बढाने को की पदयात्रा
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में शत प्रतिशत मतदान बढाने को व्यापारियों ने पद्यात्रा निकाली। शनिवार को चारबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दुआ एवं नाका हिंडोला व्यापार मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत साथ ही बांसमंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव में कल यानि की सोमवार को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए व्यापारियों व समाज के लोगों को प्रेरित किया।
जिसमें व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मतदाता जागरूकता यात्रा को चारबाग, शहीद भगत सिंह चौक, नत्था तिराहा से प्रारंभ होकर नाका हिंडोला के बाजार से गुजरते हुए गुरुद्वारा रोड से होते हुए बांस मंडी चौराहे पर समाप्त की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से मनजीत सिंह दुआ, गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, जसविंदर सिंह , गोरांश भाटिया, मोनी गंभीर, सोनू छाबड़ा सहित अनेक पदाधिकारी,व्यापारी शामिल रहे। साथ ही पहले मतदान, फिर जलपान स्लोगन कहते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अपील की।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
20 Apr 2025 14:30:24
पानीपत। हरियाणा पानीपत सिविल अस्पताल की एक महिला फार्मेसिस्ट काे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश के क्रम...
टिप्पणियां