अयोध्या में पारिवारिक विवाद में तीन की मौत, पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
अयोध्या। अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी सहित एक नवजात शिशु की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, महिला ने किसी विवाद के चलते अपने पति की हथौड़े से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पति के शव और 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
घटना के बाद महिला घर से निकल गई और देवराकोट के पास अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।इधर, कमरे में बंद नवजात शिशु की भूख और प्यास के कारण मौत हो गई। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
खेत में थे परिजन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मृतक के माता-पिता खेत में गेहूं की कटाई करने गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल फैल गया।सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, लिंक अफसर आशीष निगम और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण घटना हुई है, हालांकि विवाद का सही कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
