पत्नी पर शक में दोहरा हत्याकांड, आगरा में पिता समेत तीन को फांसी
आगरा। आगरा में चार साल पुराने दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं।
यह मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2022 में एक महिला और एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे-26 अमरजीत की अदालत ने प्रकाश नगर निवासी मदन और उसके बेटे गौरव व अभिषेक को दोषी मानते हुए मृत्युदंड दिया।
अदालत में सामने आया कि गौरव को अपनी पत्नी पर शक था। इसी शक के चलते उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर पत्नी और उसके मौसी के बेटे की हत्या कर दी।हालांकि, मदन की पत्नी नीलम को सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
